कैरियर अकादमी स्कूल की दो छात्राओं ने पाया NIFT में प्रवेश

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

विद्यार्थियों की चहुंमुखी प्रतिभाओं को निखारने में कैरियर अकादमी स्कूल हमेशा सबसे आगे रहा है। इसी कड़ी में स्कूल की दो छात्राओं निष्ठा साथी व शिव्या गुजराल ने फैशन डिजाइनिंग में राष्ट्रीय स्तर के कॉलेजों में प्रवेश पाया है।

निष्ठा साथी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कैटेगरी में 39वां रैंक प्राप्त किया है तथा शिव्या गुजराल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कैटेगरी में 270वां स्थान प्राप्त किया है। निष्ठा साथी को दिल्ली के सुप्रसिद्ध NIFT कॉलेज में प्रवेश मिला है।

शिव्या गुजराल को पंचकूला NIFT कॉलेज में प्रवेश मिला है। इन दोनों छात्राओं की कामयाबी से स्कूल प्रबंधन शिक्षक वर्ग तथा अभिभावक वर्ग में प्रसन्नता की लहर है। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों तथा अपने माता-पिता को दिया है।

कैरियर अकादमी के चेयरमैन एसएस राठी ने कहा कि संस्थान हमेशा ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कृतसंकल्प रहा है। संस्थान के निदेशक मनोज राठी, ललित राठी व प्रधानाचार्या ने दोनों छात्राओं को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...