फुटबॉल में चमका शाहपुर का सितारा, तरनदीप जिला टीम में शामिल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर स्थित Our Own English School Shahpur के लिए यह गर्व का क्षण है कि स्कूल के होनहार छात्र तरनदीप सिंह का चयन कांगड़ा जिला फुटबॉल टीम के लिए हुआ है। वह अब अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट, हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताते हुए तरनदीप को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस सफलता का श्रेय स्कूल के साथ-साथ उनके कोच कवेश चौहान, रोहित शर्मा, सायम महाजन और आदित्य कौंडल को भी दिया गया, जिन्होंने निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

इसके अलावा Kangra District Football Association के प्रेजिडेंट राकेश चौहान का भी विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से जिले में फुटबॉल को बढ़ावा मिल रहा है और युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
स्थानीय क्षेत्र में इस खबर से खुशी का माहौल है और सभी लोग तरनदीप की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देर रात गोशाला में भड़की आग, दो गायों की दर्दनाक मौत; सलानी में मचा हड़कंप

नाहन के सलानी में देर रात गोशाला में अचानक...