धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

--Advertisement--

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट के पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

धर्मशाला, 26 अक्टूबर – हिमखबर डेस्क

धर्मशाला स्थित सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 लड़के एवं लड़कियों की एथलेटिक्स मीट के पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में जिला कांगड़ा ने प्रथम, मंडी ने द्वितीय तथा ऊना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में खेलो इंडिया केंद्र ने प्रथम, बिलासपुर ने द्वितीय तथा हमीरपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार, लड़कों की ऊंची कूद स्पर्धा में कांगड़ा ने प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मंडी के खिलाड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों तथा तीन खेल छात्रावासों के कुल 429 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल कौशल को निखारने का अवसर मिल रहा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NSS शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता और सामाजिक सेवा का संदेश

NSS विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता,...