हिमाचल प्रदेश के एक कॉलेज के WhatsApp ग्रुप में छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए जाने का मामला सामने आया है, मामले को लेकर आगे की जानकारी और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने का इंतजार है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुंदरनगर क्षेत्र में एक युवती के आपत्तिजनक वीडियो कथित तौर पर उसकी सहमति के बिना कॉलेज के इंटरनेट मीडिया समूहों में प्रसारित कर दिए। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी बेटी के मोबाइल फोन पर उसके आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने की जानकारी मिली। आरोप है कि सुंदरनगर क्षेत्र के एक युवक ने युवती की सहमति के बिना ये वीडियो कॉलेज समूहों में साझा किए।
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपों की जांच जारी है।

