कांगड़ा जिले के शाहपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए निर्धारित साक्षात्कार रद्द कर दिए गए हैं, नई तारीख से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना देखें।
शाहपुर – नितिश पठानियां
बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत उपमंडल कांगड़ा में आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आज, 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिए गए हैं।
यह जानकारी बाल विकास परियोजना रैत निर्मला चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की आगामी तिथि निर्धारित होने पर इसकी सूचना सर्वसाधारण को दे दी जाएगी।

