हिमाचल के युवाओं को UPSC की मुफ्त कोचिंग का मौका, पात्र अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन; अमित मैहरा ने दी जानकारी

--Advertisement--

हिमाचल के UPSC अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग पाने का सुनहरा अवसर है, अमित मैहरा ने पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन करने की अपील की है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

संघ लोक सेवा आयोग एवं हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पात्र युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है।

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला स्थित डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा पीएम केयर्स बाल योजना के लाभार्थियों के लिए 1 वर्षीय निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग तथा राज्य लोक सेवा आयोग की ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की कोचिंग अवधि के दौरान प्रतिमाह 4,000 रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। पीएम केयर्स बाल योजना के लाभार्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट रहेगी।

इसके अतिरिक्त सशुल्क कोचिंग के लिए 25 सीटें भी उपलब्ध रहेंगी। इन सीटों के लिए एक वर्षीय पाठ्यक्रम का वार्षिक शुल्क 75,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इस श्रेणी के अभ्यर्थियों को कोई मासिक छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। अमित मैहरा ने जिला चंबा के पात्र युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन सुनिश्चित करें।

जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने इस संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in
के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 8 लाख रुपये या इससे कम है, योजना के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही, 12वीं कक्षा एवं स्नातक स्तर पर 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी तथा संख्यात्मक योग्यता एवं तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रवेश परीक्षा 4 दिसंबर को आयोजित होना प्रस्तावित है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तों एवं आवेदन प्रक्रिया का विवरण भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...