बिलासपुर की सीर खड्ड में लापता दूसरी छात्रा का शव भी बरामद, दोनों नाबालिगों की मौत से क्षेत्र में शोक

--Advertisement--

बिलासपुर के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दूसरी नाबालिग छात्रा का शव भी सोमवार सुबह बरामद हुआ, दोनों छात्राएं दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं।

बिलासपुर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दूसरी नाबालिग छात्रा का शव भी सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही इस घटना में जान गंवाने वाली दोनों छात्राओं के शव मिल गए हैं। दोनों छात्राएं बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली थीं और दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं।

रविवार शाम सीर खड्ड पुल से लगाई थी छलांग

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम दोनों नाबालिग छात्राओं ने घुमारवीं स्थित सीर खड्ड पुल से छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने खड्ड में तलाश अभियान शुरू कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद रविवार को एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

अंधेरे और ठंडे पानी के कारण सर्च ऑपरेशन में आई मुश्किल

खड्ड में अंधेरा होने और पानी अत्यधिक ठंडा होने के कारण दूसरी छात्रा की तलाश में मुश्किलें आईं। इसके बावजूद स्थानीय लोग देर रात तक खोज अभियान में जुटे रहे। सोमवार सुबह दोबारा तलाश अभियान शुरू किया गया। इस दौरान लापता दूसरी छात्रा का शव भी बरामद कर लिया गया।

दोनों छात्राओं की मौत से परिवारों में मातम

जानकारी के अनुसार, दूसरी छात्रा प्रवासी परिवार से संबंध रखती थी। दोनों छात्राओं के शव बरामद होने के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से बरमाणा और घुमारवीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैक्लोडगंज चौक पर जाम छलकाना पर्यटक को पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया 5 हजार रुपये जुर्माना

मैक्लोडगंज चौक पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा...

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 7 महिलाओं समेत 10 घायल; एक रेफर

सिरमौर के पांवटा साहिब के अंबोया में तीखे मोड़...

हिमाचल: रामपुर में खाई में गिरी ऑल्टो कार, 3 लोगों की मौत; 2 घायल

हिमाचल के रामपुर-गौरा सड़क पर बारसान मोड़ के पास...