अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 7 महिलाओं समेत 10 घायल; एक रेफर

--Advertisement--

सिरमौर के पांवटा साहिब के अंबोया में तीखे मोड़ पर पिकअप पलट गई, हादसे में 7 महिलाओं समेत 10 लोग घायल हुए, एक महिला नाहन रेफर।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के अंबोया क्षेत्र में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सात महिलाओं समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन पुरुष भी शामिल हैं। कई लोगों को फ्रैक्चर होने की सूचना है, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया गया है।

तीखे मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 10 से 14 लोग सवार थे। सभी लोग अपने एक रिश्तेदार के घर से मिलने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबोया क्षेत्र में रास्ते के एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ा और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालने में मदद की। इसके बाद सभी 10 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई लोगों को गंभीर चोटें और फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए नाहन रेफर कर दिया।

हादसे में किसी की मौत नहीं

राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई है। सभी घायलों का उपचार जारी है। हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैक्लोडगंज चौक पर जाम छलकाना पर्यटक को पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया 5 हजार रुपये जुर्माना

मैक्लोडगंज चौक पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा...

हिमाचल: रामपुर में खाई में गिरी ऑल्टो कार, 3 लोगों की मौत; 2 घायल

हिमाचल के रामपुर-गौरा सड़क पर बारसान मोड़ के पास...