एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026–27 में दिल्ली पब्लिक स्कूल कांगड़ा का दबदबा, जिले में प्रथम और हिमाचल में पांचवां स्थान

--Advertisement--

एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026–27 में दिल्ली पब्लिक स्कूल कांगड़ा ने को-एड डे स्कूल श्रेणी में जिले में पहला और हिमाचल प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया।

हिमखबर डेस्क 

दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) कांगड़ा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

प्रतिष्ठित एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026–27 में विद्यालय ने ‘को-एड डे स्कूल’ श्रेणी के अंतर्गत कांगड़ा जिले में प्रथम तथा पूरे हिमाचल प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, संस्कारों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी नाग ने इस सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों के अथक परिश्रम और अभिभावकों के अटूट विश्वास को दिया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम है।

उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

दिल्ली पब्लिक स्कूल कांगड़ा की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ककीरा में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला, 1.69 करोड़ से बनेगी अग्निशमन व्यवस्था

चंबा के ककीरा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...