पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां-बेटी पर दराट से वार

--Advertisement--

पारिवारिक विवाद के दौरान मां-बेटी पर दराट से हमला करने का मामला सामने आया है, घटना को लेकर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

हिमखबर डेस्क

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत खलारड़ के लुकाणू गांव में रास्ते को लेकर पारिवारिक विवाद के चलते मां-बेटी पर दराट से हमला कर गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सायं गायत्री देवी (58) अपनी बेटी मधु (30) और दोहते के साथ घर जा रही थीं। इस दौरान रामलाल पुत्र अयोध्या लाल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि रामलाल ने दराट से गायत्री देवी पर हमला किया। बचाव में आई बेटी मधु को भी घायल कर दिया।

इसके बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हमीरपुर रैफर किया गया। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बनखंडी चिड़ियाघर में मिलेगी नौकरी! 111 पदों को मंजूरी, जानें किन पदों पर होगा भर्ती का मौका

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बनखंडी चिड़ियाघर परियोजना...