सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और HR पदों पर नौकरी पाने का मौका है, इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 अक्टूबर से शुरू होंगे, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, वेतन और साक्षात्कार स्थल की जानकारी आधिकारिक भर्ती सूचना से जांचें।
मंडी, 23 अक्टूबर – हिमखबर डेस्क
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी को सिक्योरिटी गार्ड के 80, सुपरवाइजर के 15 तथा एचआर के 05 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। इसके लिए साक्षात्कार 27 से 29 अक्टूबर, 2026 तक गोहर, नेरचौक व सुंदरनगर में आयोजित किए जा रहे हैं।
अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा एम०बी०ए० निर्धारित की गई है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20 वर्ष से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लम्बाई न्यूनतम 170 से०मी० तथा वजन 60 कि०ग्रा० होना आवश्यक है।
महिला अभ्यर्थियों की लम्बाई न्यूनतम 163 से०मी० तथा वजन 48 कि०ग्रा० निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 रुपए से 25,000 रुपए प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआई एवं आवास की सुविधा भी नियमानुसार प्रदान की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा में की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा एक माह, सुपरवाइजर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 45 दिनों तथा एच0 आर0 पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी की आवश्यकतानुसार विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, मॉल शोरूम एवं अन्य कार्यस्थलों पर तैनात किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उप रोजगार कार्यालय, गोहर में 27 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे, उप रोजगार कार्यालय, नेरचौक में 28 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे और उप रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में 29 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष संख्या 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

