हिमाचल की मणिकर्ण घाटी में बड़ा सड़क हादसा, सरसाड़ी में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त; ओडिशा के 11 पर्यटक घायल

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया, दुर्घटना में ओडिशा के 11 पर्यटक घायल हुए।

हिमखबर डेस्क

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के समीप एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ओडिशा के 11 पर्यटक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ओडिशा के पर्यटक टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर मणिकर्ण घाटी की यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सरसाड़ी नामक स्थान के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। सभी घायल ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लोर स्टाफ के 200 पदों पर भर्ती; ₹14,300 सैलरी के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

हिमाचल में TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड में फ्लोर...

पठानकोट में बंदूक की नोक पर XUV-500 लूटी, पंजाब-जम्मू में हाई अलर्ट

पठानकोट में हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोक पर...