शाहपुर: दुरगेला स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में चमकाया नाम, जीते कई पदक

--Advertisement--

शाहपुर के दुरगेला स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में चमकाया नाम, जीते कई पदक, अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों को दी बधाई

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुर्गेला के विद्यार्थियों ने अंडर-14 और अंडर-19 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने कुश्ती और जूडो प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अंडर-14 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल के तीन विद्यार्थियों अनिरुद्ध, आदर्श और कार्तिक ने कुश्ती में क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। इनमें अनिरुद्ध का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा।

वहीं, अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के अंकित, अमित और प्रियांशु ने जूडो में क्रमशः एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

इसके अलावा शिमला जिला के जुब्बल में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के अंकित और अभिषेक ने कुश्ती में भाग लेते हुए दोनों कांस्य पदक हासिल किए।

अंडर-19 छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी स्कूल की छात्राओं ने कुश्ती में जिला का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता राजेश शर्मा और शारीरिक शिक्षक रविकांत को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related