सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

SIS India Limited द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती होगी, 5 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार, वेतन 24 हजार रुपये तक।

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क 

एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 60 पदों को भरने के लिए 5 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 19 से 40 वर्ष तक की आयु के पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं फेल, दसवीं पास या इससे अधिक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौरान ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। नियुक्त उम्मीदवारों को प्रतिदिन 8 से 12 घंटे ड्यूटी के आधार पर 19 हजार से 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती हिमाचल प्रदेश अथवा चंडीगढ़ में की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि निर्धारित योग्यता रखने वाले ऐसे युवा, जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related