शाहपुर: वोट चोरी के आरोपों पर सतेंद्र गौतम का कांग्रेस से सवाल, केवल पठानिया और राजीव पटियाल की जीत पर भी उठाए सवाल

--Advertisement--

शाहपुर में भाजपा नेता सतेंद्र गौतम ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा, केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत को लेकर सवाल उठाए और विकास कार्यों का प्रमाण सहित हिसाब देने की चुनौती दी।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

दिल्ली में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन पर भाजपा नेता एवं जिला कांगड़ा किसान मोर्चा के महासचिव सतेंद्र गौतम ने तीखा तंज कसा है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि यदि शाहपुर में मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे गए हैं तो उन नामों को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है? क्या मृत व्यक्तियों और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में बने रहने चाहिए?

सतेंद्र गौतम ने पूछा कि कांग्रेस नेताओं को आखिर क्यों लगता है कि वोट चोरी हो रही है? क्या शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया की जीत भी वोट चोरी से हुई है? क्या राजीव पटियाल नगर पंचायत शाहपुर से पार्षद का चुनाव वोट चोरी के दम पर जीतकर उपाध्यक्ष बने हैं?

उन्होंने कांग्रेस नेताओं को दिल्ली से लौटने के बाद खुली चर्चा की चुनौती देते हुए कहा कि इस चर्चा में विधायक केवल सिंह पठानिया को भी शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह लाइव टॉक शो के माध्यम से कांग्रेस नेताओं के सवालों का जवाब देने के साथ उनकी बात भी सुनने को तैयार हैं।

गौतम ने विधायक को चुनौती दी कि यदि विकास कार्यों के दावे सही हैं तो पत्रकार वार्ता के बजाय जनता के बीच बैठकर अपने चुनावी घोषणा पत्र और विकास कार्यों का प्रमाण सहित हिसाब दें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जनता के वोट से सत्ता और पद हासिल किए हैं। अब उन्हीं मतदाताओं के वोटों पर सवाल उठाकर कांग्रेस नेता जनता के जनादेश का अपमान कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related