शाहपुर में ट्रेड फेयर पर सियासी तंज, राकेश चौहान बोले- दिल्ली का व्यापारी राहुल गांधी से दुखी, शाहपुर का व्यापारी केवल पठानिया से

--Advertisement--

शाहपुर में ट्रेड फेयर को लेकर भाजपा नेता राकेश चौहान ने विधायक केवल सिंह पठानिया पर निशाना साधा, स्थानीय व्यापारियों को त्योहारों के सीजन में कारोबार प्रभावित होने का मुद्दा उठाया।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

त्योहारों के मौसम में शाहपुर के बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही तो बनी हुई है, लेकिन लोग स्थानीय दुकानों की बजाय ट्रेड फेयर में खरीदारी कर रहे हैं।

इससे स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है और इसका विरोध भी सामने आ रहा है।

इस मुद्दे पर शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान ने विधायक केवल सिंह पठानिया पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “दिल्ली का व्यापारी राहुल गांधी से दुखी, शाहपुर का व्यापारी विधायक केवल पठानिया से दुखी।” उन्होंने इसके साथ ही लिखा, “त्योहारों का मौसम, बाजारों में रौनक गायब।”

राकेश चौहान ने ट्रेड फेयर के आयोजन को स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर पड़ रहे असर से जोड़ते हुए विधायक पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि त्योहारों के सीजन में स्थानीय दुकानदारों को कारोबार की उम्मीद रहती है, लेकिन मेले में खरीदारी होने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ट्रेड फेयर को लेकर उठे विरोध के बीच स्थानीय व्यापारियों के हितों और मेले के आयोजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related