हिमाचल में मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और क्राफ्ट्समैन के 10 पदों पर भर्ती होगी, 19 और 20 नवंबर 2026 को मंडी में इंटरव्यू होंगे, जानें योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी।
हिमखबर डेस्क
जिला रोज़गार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि मैसर्स साइलक्सा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला रोजगार कार्यालय, मंडी को विभिन्न श्रेणियों (मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर एवं क्राफ्ट्समैन) के कुल 10 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। साक्षात्कार 19 नवंबर व 20 नवंबर, 2026 को
होंगे।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आई०टी०आई० अथवा डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और अभ्यर्थियों की नियुक्ति नालागढ़, जिला सोलन (हि.प्र.) में की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों, पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं ।
उन्होंने बताया यह साक्षात्कार 19 नवम्बर, 2026 को खण्ड विकास अधिकारी, कार्यालय धर्मपुर में तथा 20 नवम्बर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में होंगे। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 अथवा सम्बन्धित नियोक्ता के मोबाईल नम्बर +91-93500 11069 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

