बिलासपुर: सीर खड्ड पुल से 10वीं की दो छात्राओं ने लगाई छलांग, एक का शव मिला; दूसरी की तलाश जारी

--Advertisement--

बिलासपुर के बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली थीं दोनों किशोरियां, परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थीं; घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में रविवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। सीर खड्ड पुल से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो किशोरियों के खड्ड में गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक किशोरी का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी की तलाश जारी रही।

जानकारी के अनुसार दोनों किशोरियां बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली थीं। इनमें से एक अपने ननिहाल में रहती थी, जबकि दूसरी उसकी सहेली थी और प्रवासी परिवार से संबंध रखती थी। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार सुबह सुंदरनगर में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थीं।

घर से निकलते समय एक किशोरी ने अपने नाना से 200 रुपये भी लिए थे। परिजनों को उम्मीद थी कि परीक्षा देने के बाद दोनों शाम तक घर लौट आएंगी, लेकिन देर रात तक उनके वापस नहीं पहुंचने पर परिवार की चिंता बढ़ गई।

अंधेरे और ठंडे पानी के बीच चला तलाश अभियान

रविवार देर शाम सीर खड्ड पुल पर दोनों किशोरियों के छलांग लगाने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खड्ड में तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान एक किशोरी का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन दूसरी का पता नहीं चल पाया।

अंधेरा होने और खड्ड का पानी बेहद ठंडा होने के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आईं। इसके बावजूद स्थानीय लोग दूसरी किशोरी की तलाश में जुटे रहे।

किन परिस्थितियों में उठाया कदम, पुलिस कर रही जांच

दोनों किशोरियों के घर से निकलने, सुंदरनगर जाने और सीर खड्ड पुल तक पहुंचने से जुड़ी परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीर खड्ड पुल से दो युवतियों ने छलांग लगाई थी। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के गगल में खूनी संघर्ष, दो गुटों में डंडों-चाकुओं से हमला; 20 लोग घायल

पुरानी रंजिश के चलते गगल-धर्मशाला रोड पर मचा बवाल,...