वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, प्रेस क्लब शाहपुर ने जताया दुख

--Advertisement--

वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर प्रेस क्लब शाहपुर ने जताया गहरा शोक, पत्रकारिता जगत की क्षति बताया, क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सलाहकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

हिमखबर डेस्क 

बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर प्रेस क्लब शाहपुर ने गहरा शोक प्रकट किया है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रेस क्लब शाहपुर के अध्यक्ष आशीष पटियाल, महासचिव विचित्र शर्मा, क्लब सदस्य नितीश पठानिया, पूजा शर्मा, अमित शर्मा, विजय पठानिया, भूपेंद्र भंडारी, अभिनव राणा, शैलजा, विशाल वर्मा, अमरीक राणा, सुनील धीमान, सोनू ठाकुर एवं नवल उपाध्याय सहित क्लब के सलाहकार अजय पंकिल और अशोक चम्बियाल ने अरुण डोगरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि अरुण डोगरा का निधन पत्रकारिता जगत के लिए बेहद दुखद समाचार है। एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं है।

प्रेस क्लब शाहपुर के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रामपुर लवी मेले में जुए का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 लोग गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर लवी मेले में जुआ खेलने...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू

युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर, सिक्योरिटी गार्ड...