पालमपुर में इलेक्ट्रॉनिक दीयों से लगी आग, दीपावली पर सजाया घर जला; लाखों का नुकसान

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में दीपावली के अवसर पर घर को इलेक्ट्रॉनिक दीयों से सजाना परिवार को भारी पड़ गया, सजावट के लिए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक दीयों से घर में आग लग गई, हादसे में घर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

पालमपुर – बर्फू

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर शहर में दीपावली से पहले एक घर में इलेक्ट्रॉनिक दीयों की वजह से आग लग गई। पालमपुर नगर निगम के वार्ड नंबर तीन में पुलिस थाना के समीप रात को यह घटना हुई। आग इलेक्ट्रॉनिक दीयों से 3डी पीवीसी दीवार में लगी और देखते ही देखते ड्राइंग रूम समेत अन्य कमरों में फैल गई।

अग्निशमन विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है, जबकि दमकल विभाग ने 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बचाने का दावा किया है। कोई जनहानि नहीं हुई।

शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे वार्ड नंबर तीन निवासी धीरज खन्ना पुत्र यशपाल सिंह के मकान की पहली मंजिल पर बने ड्राइंग रूम में अचानक आग भड़क उठी। बताया गया कि दीवार पर जलाए गए इलेक्ट्रानिक दीयों से आग 3डी पीवीसी दीवार में लगी और छत के पीवीसी पैनल तक पहुंच गई। लपटों ने कमरे में रखे सोफा और टेबल को चपेट में लेने के बाद पहली मंजिल के अन्य हिस्सों और साथ लगते कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

धीरज खन्ना ने बताया कि घटना के समय वह परिवार के साथ पास वाले कमरे में बैठे थे। करीब एक महीने पहले तैयार किए गए ड्राइंग रूम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जब वह कमरे की ओर गए तो वहां धुआं भरा था और कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने पहले परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर आसपास के लोगों को सूचना दी। तब तक आग पहली मंजिल के कुछ हिस्से में फैल चुकी थी।

तुरंत हरकत में आया दमकल विभाग

अग्निशमन विभाग को रात करीब 8:40 बजे फोन पर सूचना मिली। लीडिंग फायरमैन उमेश कुमार के नेतृत्व में तीन फायरमैन और एक चालक के साथ एएफटी फायर वाहन करीब नौ बजे घटनास्थल पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। नजदीक स्थित पुलिस थाना और पुलिस रेजिडेंस से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

अग्निशमन केंद्र अग्निशमन अधिकारी सुरिंद्र कुमार के बोल 

पालमपुर अग्निशमन केंद्र के अग्निशमन अधिकारी सुरिंद्र कुमार ने बताया कि आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जबकि त्वरित कार्रवाई से 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बचा ली गई। सूचना मिलने के बाद वार्ड नंबर तीन की पार्षद रणजीत कौर और पूर्व पार्षद दिलबाग सिंह भी मौके पर पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में फिर गरमाया सैंडपेपर विवाद, उस्मान ख्वाजा के बयान से मची चर्चा

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के 2018 के चर्चित सैंडपेपर विवाद को...

नौकरी का बड़ा मौका! हिमाचल में 320 पदों पर भर्ती, दो जगह होंगे साक्षात्कार

हिमाचल प्रदेश में निजी क्षेत्र के 320 पदों पर...

नेरी कॉलेज में टूर व्यवस्था का ठेका लेने का मौका, 23 नवंबर तक करें आवेदन

नेरी कॉलेज में विद्यार्थियों के टूर की व्यवस्थाओं को...