धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, बोलेरो गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के तहत शिमला-नाहन मार्ग पर डुंगाघाट क्षेत्र में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में वाहन सवार 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पच्छाद की एसडीएम प्रियंका चंद्रा प्रशासनिक टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और खाई में गिरे सभी घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन रेफर किया गया है।

प्रशासन और पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग सिरमौर जिले के शिलाई और कमरऊ क्षेत्र के कांटी-मश्वा इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 30 वर्षीय काकू पुत्र रतन सिंह, निवासी गांव कोटी मशोग के रूप में हुई है।

घायलों में धनलोग निवासी 33 वर्षीय कुलदीप, 34 वर्षीय अनिल और 23 वर्षीय राहुल शामिल हैं। इसके अलावा बड़ैला निवासी 21 वर्षीय किशन, टिकरा निवासी वाहन चालक शिशुपाल, बारियां निवासी 20 वर्षीय गोलू चौहान, येदना निवासी 20 वर्षीय सार्थक चौहान, पारवा निवासी 19 वर्षीय पिंकू और 20 वर्षीय राहुल भी घायल हुए हैं। इनमें किशन और वाहन चालक शिशुपाल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।

पच्छाद की एसडीएम प्रियंका चंद्रा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध करवाया गया है। प्रशासन घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि बोलेरो वाहन किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...