नहीं रहे साहित्यकार रमेश चंद्र मस्ताना, पहाड़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण में रहा अहम योगदान, प्रेस क्लब शाहपुर ने जताया दुख

--Advertisement--

साहित्यकार रमेश चंद्र मस्ताना के निधन पर प्रेस क्लब शाहपुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है, क्लब ने कहा कि पहाड़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा, उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

शाहपुर 06 नवंबर – नितिश पठानियां

प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि एवं लेखक रमेश चंद्र ‘मस्ताना’ के आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब शाहपुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष आशीष पटियाल, महासचिव विचित्र शर्मा, मुख्य सलाहकार अजय पंकिल, वरिष्ठ उप प्रधान अमरिक राणा, सुनील धीमान, उप प्रधान नितिश पठानियां, अमित शर्मा, सह सचिव पूजा शर्मा, विजय पठानियां, नवल उपाध्याय, सैलजा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, सह कोषाध्यक्ष विशाल वर्मा, कार्यालय सचिव सोनू ठाकुर, प्रेस सचिव अभिनव राणा, मुख्य सलाहकार अशोक चम्बियाल सहित क्लब के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

प्रेस क्लब शाहपुर ने कहा कि रमेश चंद्र मस्ताना का निधन केवल शाहपुर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के साहित्यिक जगत के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपनी लेखनी, कविताओं और साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से हिंदी एवं पहाड़ी साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नेरटी जैसे छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने अपनी साहित्यिक प्रतिभा के दम पर प्रदेश और देशभर में पहचान बनाई।क्लब ने कहा कि मस्ताना जी का साहित्यिक सफर, पहाड़ी भाषा के प्रति समर्पण और समाज को अपनी लेखनी के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उनका जाना साहित्य जगत में एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।प्रेस क्लब शाहपुर ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...

मुख्यमंत्री की विद्यार्थियों को सीख, भविष्य को लेकर निडर होकर लें फैसले; युवाओं को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में आत्मविश्वास बनाए रखने...