हिमाचल में भूकंप से हिली धरती, दो जिलों में महसूस हुए झटके; लोगों में मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, दो जिलों में धरती कांपने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 59 मिनट पर आए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता  3.2 दर्ज की गई है। हालांकि, किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 रही, जबकि इसका केंद्र धरातल से लगभग 15 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

झटके महसूस होते ही सतर्कता बरतते हुए स्थानीय निवासी तुरंत अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। फिलहाल, प्रशासन और संबंधित विभागों के अनुसार स्थिति सामान्य है।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भूकंप के कारण जिले में किसी तरह की अनहोनी अथवा नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन की ओर से हालात पर निगरानी रखी जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...

मुख्यमंत्री की विद्यार्थियों को सीख, भविष्य को लेकर निडर होकर लें फैसले; युवाओं को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में आत्मविश्वास बनाए रखने...