मुख्यमंत्री की विद्यार्थियों को सीख, भविष्य को लेकर निडर होकर लें फैसले; युवाओं को दिया खास संदेश

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में आत्मविश्वास बनाए रखने और भविष्य से जुड़े फैसले बिना डर के लेने की सलाह दी, उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला चम्बा के पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तीसा के विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान जीवन में बेहतर करने के लिए उनका हौंसला बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने 12वीं कक्षा की छात्रा तमन्ना के एक सवाल के जवाब में कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निडर होकर फैसले लेने चाहिए। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का रास्ता मेहनत, आत्मविश्वास और निडरता से होकर गुजरता है।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा कि वह किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने से न डरें। चाहे वह शिक्षा हो, खेल हो या राजनीति, बेटियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। चौथी कक्षा की अपेक्षा भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से उनके पसंदीदा विषय के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं, 12वीं कक्षा के प्रज्वलन ने तीसा स्कूल को सीबीएसई के साथ संबद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बारहवीं कक्षा की छात्रा मोनिका ने नशे की रोकथाम के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी हासिल की। इसी विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने राजकीय विद्यालय में बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के बारे में विस्तार से बात की, जबकि एक अन्य छात्रा जीवनी ने मुख्यमंत्री की दिनचर्या के बारे में संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में चुनौतियां हर मोड़ पर आएंगी, लेकिन जो व्यक्ति बिना डरे सही समय पर सही फैसला लेता है, वही इतिहास रचता है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छात्रों की मांग पर बैरागढ़ स्कूल में लैब तथा अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

इससे पूर्व, विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली भट्ट, कांग्रेस महासचिव यशवंत खन्ना तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...