मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज! न कोई खास इंतजाम, न औपचारिकता… आम परिवार के घर बिताई रात और चखे पहाड़ी पकवान

--Advertisement--

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने देहग्रां में राम कृष्ण तिवारी के घर रात बिताई, आम जनता से आत्मीय मुलाकात की और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा ज़िला के दुर्गम क्षेत्र चुराह के देहग्रां में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचकर लोगों का दिल जीत लिया। गत रात्रि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने देहग्रां के राम कृष्ण तिवारी के घर न केवल रात गुजारी, बल्कि पारंपरिक पहाड़ी भोजन का लुत्फ भी उठाया।

राम कृष्ण तिवारी के परिवार ने मुख्यमंत्री के लिए खास तौर पर मक्की की रोटी, सरसों का साग और स्थानीय पारंपरिक गेहंू के लड्डू ‘ऐहण’ तैयार किए थे, जिसे मुख्यमंत्री ने बड़े चाव से खाया। मुख्यमंत्री के इस प्रवास से प्रसन्न राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पूरे सूबे के मुखिया हमारे छोटे से घर में आएंगे, हमारे साथ बैठेंगे और रात गुजारेंगे। यह हमारे पूरे परिवार के लिए जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण है।

उनका कहना है कि इससे पहले कोई मुख्यमंत्री इस दूरदराज के गांव में नहीं आया। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस सुदूर गांव में रात बिताने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिससे स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है। परिवार के अन्य सदस्यों चेतना तिवारी व विनीत तिवारी ने भी कहा कि सच में मुख्यमंत्री आम जनता के जन प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं।

उनके इस प्रवास से क्षेत्रवासियों में उत्साह का संचार हुआ है। उनका कहना है कि उनके घर में मुख्यमंत्री का एक रात्रि का प्रवास दिवाली की तरह खुशियां लेकर आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री का उनके घर पर रात्रि विश्राम के लिए आभार भी व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दिवाली पर पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, अग्निशमन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी की...

उचित मूल्य की दुकान खोलने का मौका, 28 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन...

रंगोली और दीपों से सजा गौतम कॉलेज, विद्यार्थियों ने दिया परंपराओं को सहेजने का संदेश

हमीरपुर के गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में दीपावली उत्सव...