दिवाली पर पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, अग्निशमन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

--Advertisement--

दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, लोगों को घर के अंदर पटाखे नहीं जलाने और त्योहार के दौरान आग से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है, कहा, पटाखों से जलने या चोट लगने पर उसे नजर अंदाज न करें।

शाहपुर – नितिश पठानियां

दिवाली के दौरान अग्नि सुरक्षा के लिए क्या न करें और पटाखे चलाने इसको लेकर अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। अग्निशमन विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि घर के अंदर पटाखे न जलाएं। इसके अलावा कभी भी घर के भीतर, खिड़कियों के पास या अन्य बंद स्थानों पर पटाखे न जलाएं। ढीले व लटकते कपड़े न पहने।

अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी में बताया है कि ज्वलनशील पदार्थों के पास पटाखों का उपयोग न करें और सूखी पत्तियों, गैस सिलेंडरों या वाहनों आदि से पटाखों को दूर रखें। इसके अलावा बिना जले पटाखों को दोबारा न चलाएं।

अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि आपातकालीन निकास मार्ग को अवरुद्ध न करें, सुनिश्चित करें कि पटाखे ऐसे क्षेत्रों में न जलाएं जो आग लगने की स्थिति में निकास मार्ग या बचाव के मार्ग को बंद कर सकते हंै।

आग से ऐसे करें बचाव

  • लाइसेंस धारक विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदें।
  • इसके अलावा यह सुनिश्चित करें कि आप गुणवत्ता वाले पटाखे ही खरीदें जो कानूनी रूप से दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए अनुमोदित हों।
  • पटाखों को खुले स्थानों पर चलाएं और पटाखों को इमारतों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थों से दूर खुले स्थानों जैसे पार्क या बड़े मैदानों में चलाएं।
  • पानी की भरी बाल्टी समीप रखें और आग की आपात स्थिति से निपटने हेतु हमेशा पानी तैयार रखें।
  • पटाखों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, चोटों से बचने के लिए पटाखे चलाने के बाद उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उचित मूल्य की दुकान खोलने का मौका, 28 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन...

रंगोली और दीपों से सजा गौतम कॉलेज, विद्यार्थियों ने दिया परंपराओं को सहेजने का संदेश

हमीरपुर के गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में दीपावली उत्सव...

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, निजी कंपनी में 20 पदों पर होगी भर्ती; 13 नवंबर को इंटरव्यू

भाकड़ा (ह्यूंडई) सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में युवाओं के लिए...