नेरी कॉलेज में टूर व्यवस्था का ठेका लेने का मौका, 23 नवंबर तक करें आवेदन

--Advertisement--

नेरी कॉलेज में विद्यार्थियों के टूर की व्यवस्थाओं को लेकर टेंडर आमंत्रित किए गए हैं, इच्छुक फर्म एवं संबंधित पात्र आवेदक 23 नवंबर तक टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के विद्यार्थियों के 4 अलग-अलग गु्रपों के जनवरी में होने वाले 15-15 दिनों के टूर के लिए वाहनों और अन्य सभी व्यवस्थाओं हेतु महाविद्यालय प्रशासन ने टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों से 23 नवंबर दोपहर 2 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की हैं।

  • महाविद्यालय के डीन डॉ. सतीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि पहले गु्रप का टूर 10 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 99 विद्यार्थी और 2 शिक्षक शामिल होंगे।
  • दूसरे ग्रुप का टूर 17 से 31 जनवरी तक होगा, जिसमें लगभग 87 विद्यार्थी और 2 शिक्षक होंगे।
  • तीसरे ग्रुप में 86 विद्यार्थियों एवं 2 शिक्षकों का टूर 15 से 29 जनवरी और चौथे ग्रुप में 79 विद्यार्थियों एवं 2 शिक्षकों का टूर 13 से 27 जनवरी तक होगा।

डीन ने बताया कि निर्धारित अवधि में प्राप्त निविदाएं 25 नवंबर को सुबह 11 खोली जाएंगी। निविदा फार्म और अन्य जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट yspuniversity.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! हिमाचल में 320 पदों पर भर्ती, दो जगह होंगे साक्षात्कार

हिमाचल प्रदेश में निजी क्षेत्र के 320 पदों पर...

दिवाली पर पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, अग्निशमन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी की...