नौकरी का बड़ा मौका! हिमाचल में 320 पदों पर भर्ती, दो जगह होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में निजी क्षेत्र के 320 पदों पर भर्ती होगी, इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 12 और 13 नवंबर को मंडी व सुंदरनगर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश कर रहे युवाओं के लिए प्रोटैक सॉल्यूशंस प्रा. लिमिटेड, मोहाली, पंजाब द्वारा कुल 320 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें 300 पद हिंदी भाषी उम्मीदवारों तथा 20 पद अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 16,000 रुपए प्रतिमाह तथा अंग्रेजी भाषी उम्मीदवारों के लिए 16,000 रुपए से 18,000 रुपए प्रतिमाह (सीटीसी) वेतन निर्धारित किया गया है।

चयनित उम्मीदवारों को मोहाली, पंजाब में कंपनी के कार्यालय में कार्य करना होगा। कार्य का समय प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा। कंपनी द्वारा फ्रेशर एवं अनुभवी दोनों उम्मीदवारों को अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय, मंडी, में 12 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे से तथा उप- रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में 13 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नेरी कॉलेज में टूर व्यवस्था का ठेका लेने का मौका, 23 नवंबर तक करें आवेदन

नेरी कॉलेज में विद्यार्थियों के टूर की व्यवस्थाओं को...

दिवाली पर पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, अग्निशमन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी की...