हिमाचल में बदलेगा मौसम, जलोड़ी जोत में बर्फबारी; 12-13 नवंबर को कई जिलों में येलो अलर्ट

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है, कुल्लू जिले की जलोड़ी जोत में ताजा बर्फबारी के कारण यातायात प्रभावित हुआ है, वहीं, मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। कुल्लू जिले के जलोड़ी जोत में बीती रात हुई बर्फबारी के बाद सडक़ पर करीब एक इंच बर्फ जम गई है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 14 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने 12 और 13 नवंबर को कई जिलों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है।

कुल्लू जिले के जलोड़ी दर्रे और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार रात अचानक बर्फबारी हुई। इससे बरानाला सडक़ पर करीब एक इंच बर्फ जम गई और छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

  • वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 नवंबर को उच्चपर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ और ज्यादा प्रभावी होगा।
  • 12 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
  • 13 नवंबर को शिमला जिला भी मौसम विभाग के येलो अलर्ट के दायरे में रहेगा।
  • 14 नवम्बर को मध्यपर्वतीय व उच्चपर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 नवंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
  • इसके बाद 15 और 16 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पौंग झील बनी विदेशी परिंदों का ठिकाना, 35 हजार से अधिक पक्षियों ने बढ़ाई झील की रौनक

हिमाचल प्रदेश की पौंग झील इन दिनों विदेशी प्रवासी...

हिमाचल में बनेगी नई एयरोसिटी, कांगड़ा एयरपोर्ट के पास इन 3 गांवों की बदलेगी तस्वीर

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा एयरपोर्ट के आसपास एयरोसिटी विकसित...