बिरसा मुंडा जयंती पर चंबा कांग्रेस ने किया नमन, मैहला में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत हुई चौपाल

--Advertisement--

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी बोले- जल, जंगल, जमीन और लोकतंत्र की रक्षा हमारा संकल्प; नवनियुक्त जिला आदिवासी कांग्रेस चेयरपर्सन नरेंद्र कपूर खत्री का किया स्वागत

चम्बा – भूषण गुरुंग

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के महानायक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।

मैहला में कांग्रेस की संगठनात्मक चौपाल, बूथ स्तर पर मजबूती पर चर्चा

बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मैहला ब्लॉक में संगठनात्मक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने विशेष रूप से भाग लिया।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों और पंचायत अध्यक्षों के साथ लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, मतदाता सूचियों के सत्यापन और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

सुरजीत शर्मा भरमौरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को आम लोगों तक पहुंचाने तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

नरेंद्र कपूर खत्री का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला आदिवासी कांग्रेस चेयरपर्सन नरेंद्र कपूर खत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जनजातीय समाज के अधिकारों, हितों और समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव महिंद्र कुमार, मनोज कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरमौर संजय ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा सहित मैहला ब्लॉक के विभिन्न पंचायत अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनजातीय अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर कांग्रेस पार्टी जनजातीय समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा संकल्प है। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के गगल में खूनी संघर्ष, दो गुटों में डंडों-चाकुओं से हमला; 20 लोग घायल

पुरानी रंजिश के चलते गगल-धर्मशाला रोड पर मचा बवाल,...