भारत को जानो प्रतियोगिता में हिमालयन स्कूल चुवाड़ी का जलवा, जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में रहा प्रथम

--Advertisement--

ककीरा में भारत विकास परिषद ने करवाई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 14 टीमों ने लिया हिस्सा; समृद्धि, अग्रिम, अक्षरा और रिश्व ने हासिल की पहली पोजीशन

चुवाड़ी/चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आयोजित भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भारत विकास परिषद की वकलोह/ककीरा शाखा की ओर से रविवार को भटियात उपमंडल के ककीरा कस्बे में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों की 14 टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी की समृद्धि ठाकुर और अग्रिम की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, राइजिंग पब्लिक स्कूल चुवाड़ी ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) में भी हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के अक्षरा और रिश्व ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय उच्च विद्यालय ढकोह दूसरे और राजकीय उच्च विद्यालय भराड़ी तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में विजेता और अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

भारत माता की वंदना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। मुख्य अतिथि मेजर विनोद शेतरी और विशिष्ट अतिथि कैप्टन पूर्ण सिंह थापा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव अनिल गुरंग ने बताया कि विद्यार्थियों में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उन्होंने क्विज मास्टर के रूप में प्रतियोगिता का संचालन भी किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के गगल में खूनी संघर्ष, दो गुटों में डंडों-चाकुओं से हमला; 20 लोग घायल

पुरानी रंजिश के चलते गगल-धर्मशाला रोड पर मचा बवाल,...