पठानकोट में बंदूक की नोक पर XUV-500 लूटी, पंजाब-जम्मू में हाई अलर्ट

--Advertisement--

पठानकोट में हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोक पर XUV-500 लूट ली, आतंकी वारदात की आशंका के बीच पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट जारी।

हिमखबर डेस्क

पंजाब के पठानकोट में हथियारबंद लोगों द्वारा बंदूक की नोक पर सफेद रंग की महिंद्रा XUV-500 लूटे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के डाउनटाउन इलाके में हुई इस वारदात के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि लूटी गई गाड़ी का इस्तेमाल किसी आतंकी वारदात में किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) जम्मू की ओर से सोमवार को जारी अलर्ट में बताया गया कि कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने चालक को बंदूक की नोक पर अगवा किया और गाड़ी समेत कठुआ की ओर ले गए। लूटी गई XUV-500 का रजिस्ट्रेशन नंबर PB 35AA-9902 बताया गया है। वाहन बमियाल क्षेत्र के एक व्यक्ति का बताया जा रहा है।

पठानकोट से जम्मू तक सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

घटना के बाद पठानकोट-कठुआ-सांबा-जम्मू मार्ग पर पुलिस नाकों को सतर्क कर दिया गया है। पीसीआर टीमों और थाना प्रभारियों को भी अलर्ट जारी किया गया है। हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को सफेद रंग की XUV-500 गाड़ियों पर विशेष नजर रखने और संदिग्ध वाहन मिलने पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

अलर्ट में संबंधित अधिकारियों और पुलिस इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वाहन या उससे जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पीसीआर रियासी को सूचित किया जाए।

नशा तस्करी के एंगल से भी जांच

खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि वाहन भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र का है। वारदात के पीछे नशा तस्करों का हाथ होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह घटना थाना सुजानपुर क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हथियारबंद लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जयराम ठाकुर ने गगल में हिंदवीर कोहली के परिवार से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गगल में दिवंगत भाजपा नेता...