हिमाचल: रामपुर में खाई में गिरी ऑल्टो कार, 3 लोगों की मौत; 2 घायल

--Advertisement--

हिमाचल के रामपुर-गौरा सड़क पर बारसान मोड़ के पास ऑल्टो कार खाई में गिर गई, हादसे में तीन लोगों की मौत और दो घायल हुए हैं।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बारसान मोड़ के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी विभागों की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसा बेहद भयावह था। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी। दो घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर एचपी 92 0132 बताया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके से अन्य तथ्यों और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान सहित दुर्घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसे के बाद कार के कई हिस्से हुए अलग

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि खाई में गिरने के बाद ऑल्टो कार के कुछ हिस्से अलग-अलग जगहों पर जा गिरे। घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन जकोच्छा गांव के कुमदास दास का बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोगों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

एसएचओ रामपुर रमेश नेगी ने हादसे की सूचना मिलने की पुष्टि की है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैक्लोडगंज चौक पर जाम छलकाना पर्यटक को पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया 5 हजार रुपये जुर्माना

मैक्लोडगंज चौक पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा...

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 7 महिलाओं समेत 10 घायल; एक रेफर

सिरमौर के पांवटा साहिब के अंबोया में तीखे मोड़...