हिमाचल में खजान सिंह को गोली मारने वाला कौन? 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, SP से लोगों ने पूछे तीखे सवाल

--Advertisement--

सिरमौर के शिलाई में 9 नवंबर को बाइक सवार भाइयों पर गोलीबारी में एक की मौत हो गई थी, 8 दिन बाद भी आरोपी नहीं पकड़े गए, ग्रामीणों ने एसपी से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में अब ग्रामीणों का गुस्सा सामने आने लगा है। सोमवार को जामु कोटी पंचायत के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने मामले की जांच में तेजी लाने और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, बीती 9 नवंबर को शिलाई के कोटीउतरऊ के समीप चलती बाइक पर गोली चलने की घटना हुई थी। इस वारदात में बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भाई रविंद्र सिंह भी घायल हुआ था।

हेलमेट में फंसी मिली गोली

मीडिया से बातचीत करते हुए बाइक चला रहे रविंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने भाई के साथ शिलाई क्षेत्र से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोटीउतरऊ के समीप अचानक उन पर गोली चलाई गई। गोली लगने से पीछे बैठे उनके भाई की मौत हो गई। रविंद्र ने बताया कि उन्हें काफी समय बाद एहसास हुआ कि उन्हें भी गोली लगी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगने को मौत का कारण बताया गया है। वहीं, उनके हेलमेट में भी गोली फंसी हुई मिली थी।

ग्रामीणों ने एसपी से की जल्द गिरफ्तारी की मांग

जामु कोटी पंचायत के प्रधान अशोक ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों ने एसपी के समक्ष मामले की जांच तेज करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि पूरा गांव चाहता है कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। गौरतलब है कि ग्रामीणों से मुलाकात के लिए एसपी को स्वयं कार्यालय से बाहर आना पड़ा। फिलहाल इस गोलीकांड में पुलिस जांच जारी है और ग्रामीणों को आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है।

एसपी बोले- संदिग्धों से पूछताछ जारी

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लोर स्टाफ के 200 पदों पर भर्ती; ₹14,300 सैलरी के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

हिमाचल में TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड में फ्लोर...