धर्मशाला: आईपीएल मैचों के दो दिन बाद ही बढ़े टिकटों के दाम, ऑफलाइन नहीं लगाया काउंटर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

आईपीएल के 11 मई को धर्मशाला में होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री रविवार 2 मई से शुरू हुई थी। कुछ ही मिनटों में 2500 रुपये वाले सबसे सस्ते टिकट सोल्ड आउट हो गए।

इस बार केवल ऑनलाइन टिकट बिक्री की व्यवस्था रखी गई है। ऑफलाइन काउंटर नहीं है। करीब दो दिन बाद बढ़ती मांग के चलते टिकटों की कीमतें बढ़ा दी हैं। 6000 रुपये वाला टिकट अब 6500 रुपये में मिल रहा है।

वहीं वेस्ट स्टैंड-1 का टिकट 9000 से 9500 रुपये हो गया है। क्लब लाउंज का टिकट 20000 से 22,500 रुपये तक पहुंच गया है।

प्रीमियम और हॉस्पिटैलिटी श्रेणियों में पहले से 7500 से 20000 रुपये तक के टिकट उपलब्ध थे। दनकी कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की तुलना में इस बार टिकट दरों में करीब 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पिछले वर्ष सबसे सस्ता टिकट करीब 1500 रुपये का था, जबकि इस बार शुरुआती कीमत 2500 रुपये रखी गई थी। शुरुआती चरण में 2750 रुपये तक के टिकट भी उपलब्ध थे, लेकिन अब वे भी पूरी तरह बिक चुके हैं। 13 और 17 मई को होने वाले मुकाबलों के टिकट अभी जारी नहीं किए गए हैं।

मनुज शर्मा, सचिव, एचपीसीए के बोल 

आईपीएल टिकटों की कीमत तय करने और बिक्री का पूरा अधिकार फ्रेंचाइजी के पास होता है। इसमें एचपीसीए का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। इस बार फ्रेंचाइजी की ओर से ऑफलाइन टिकट काउंटर नहीं लगाया है। केवल ही टिकट बुक करनी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...