कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 24 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू प्रातः 11 बजे त्रिमूर्ति पाइन वैली होटल, नालदेहरा, शिमला में कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के एक-एक पद के लिए आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि त्रिमूर्ति पाइन वैली होटल, नालदेहरा, शिमला में कुक हेल्पर के लिए 10वीं/12वीं पास तथा स्टीवर्ड के लिए 10वीं/12वीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है तथा केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

कुक हेल्पर पद के लिए 13,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन एवं आवास तथा स्टीवर्ड पद के लिए 12,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे संबंधित वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होना होगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मोबाइल नंबर 9816478021 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...