लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे और आपसी एकता का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। जिले में सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने का सिलसिला जारी है।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र की टटियाना पंचायत के बाद अब पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया को भी ग्रामीणों ने आपसी सहमति से निर्विरोध चुन लिया है।

ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में ग्रामीणों ने राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर एकजुटता का परिचय दिया।

यह बैठक पूर्व प्रधान गीता देवी, पूर्व उपप्रधान नरेंद्र सिंह और पूर्व उपप्रधान संदीप चौहान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पंचायत के सभी वार्डों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विचार-विमर्श के बाद सभी ने एक स्वर में पंचायत कार्यकारिणी का चयन किया।

बैठक में सर्वसम्मति से सुमन कुमारी को प्रधान और सुरजीत सिंह को उपप्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त वार्ड सदस्यों का चयन भी निर्विरोध हुआ, जिसमें रीता देवी (चेवला बकानग), रविंदर (दाड़ो-1), रोहित (दाड़ो-2), राधा देवी (थाना कावड़ी) और सुनीता देवी (सोहला) को वार्ड प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया।

पंचायत के सुभाष ठाकुर ने बताया कि पूरे गांव ने बिना किसी विवाद के वार्ड सदस्य से लेकर प्रधान तक का चयन सर्वसम्मति से किया है। इस बाबत जल्द ही खंड विकास अधिकारी पच्छाद को औपचारिक सूचना भेज दी जाएगी।

गौरतलब है कि जनवरी 2021 के पंचायत चुनावों में भी सिरमौर जिला की 33 पंचायतें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई थीं, जो कि क्षेत्र में एक मिसाल बनी थी। वर्तमान चुनावों में अब तक जिला सिरमौर में टटियाना और दाड़ो देवरिया पंचायतें निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं।

वहीं, अन्य कई पंचायतों में भी सर्वसम्मति बनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। संभावना जताई जा रही है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक कई अन्य पंचायतें भी निर्विरोध चुनी जा सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...