कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित एरोसिटी परियोजना के प्रभावितों को उचित मुआवजा देने का मामला सीएम सुक्खू के समक्ष उठा है। साथ ही मुआवजा दरों को पुनर्निर्धारण करने की मांग भी रखी गई है।

इसी को लेकर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठांनिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर इन दोनों मांगों को प्रमुखता के साथ उनके समक्ष रखा है।

जानकारी के अनुसार केवल सिंह पठांनिया मंगलवार को सीएम सुक्खू से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सीएम को गगल एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित एरोसिटी परियोजना पर चर्चा की। साथ ही जानकारी दी कि इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के समीप के क्षेत्र की वर्तमान दर 24 लाख रुपये प्रति कनाल है। उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए इसकी दरों का पुनर्निर्धारण करने का सीएम से आग्रह किया। ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो सके।

इस मुलाकात में एरोसिटी परियोजना के संभावित लाभों पर भी चर्चा की गई। परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजग़ार के नए अवसर सृजित होंगे तथा अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...