सिस्सू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; दो की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

लाहौल के सिस्सू में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

हिमखबर डेस्क

लाहौल के सिस्सू में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सैल्फी प्वाइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार वाहन संख्या एचपी-31सी-1662 गोंधला की ओर जा रहा था। सिस्सू सैल्फी प्वाइंट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे जा गिरा। कार में कुल पांच लोग सवार थे।

हादसे में सुरेश पुत्र तोता राम, निवासी बडियाल, तहसील भल, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया।

घायलों में मोहन सिंह पुत्र सेवक राम, निवासी चुवाड़ी, डाकघर राजगढ़, तहसील भल, निखिल पुत्र रमेश चंद, निवासी सकरोआ, तहसील भल, बबलू पुत्र हल्कू राम, निवासी मंडी और पवन कुमार पुत्र लक्ष्मण दास, निवासी टिक्कर, तहसील भल शामिल थे।

घायलों में बबलू, मोहन सिंह और पवन कुमार की हालत गंभीर बताई गई। इसके चलते तीनों को बेहतर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। उपचार के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है।

डीएसपी केडी शर्मा के बोल

डीएसपी केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुआ और दुर्घटना का सटीक कारण क्या रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिस्सू क्षेत्र में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे से एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...