28 स्कूलों के 331 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अनुशासन और टीमवर्क के संदेश के साथ अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट संपन्न

--Advertisement--

28 स्कूलों के 331 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, अनुशासन और टीमवर्क का संदेश देकर संपन्न हुआ अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट, ग्रामीण स्कूलों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, उचित मंच और अवसर मिलने पर खिलाड़ी जिला व राज्य स्तर पर कर सकते हैं नाम रोशन: एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी

चम्बा – भूषण गुरुंग

अंडर-19 बॉयज जोनल टूर्नामेंट के समापन समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में कुल 28 स्कूलों के 331 विद्यार्थियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। इन विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण, उचित सुविधाएं और पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जाएं, तो वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और विजेता टीमों व खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि खेल का मैदान विद्यार्थियों को जीत से अधिक अनुशासन, संघर्ष और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की सीख देता है।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने खेल भावना को प्रोत्साहित किया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related