भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप, उच्च शिक्षा व कोचिंग में मिलेगी मदद

--Advertisement--

भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाई जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करना है।

हमीरपुर 18 सितंबर – हिमखबर डेस्क

सैनिक कल्याण विभाग की ओएसडी दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के बच्चों को स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स करवाने तथा यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं की कोचिंग हेतु चंडीगढ़ की विद्या ज्योति ऐजूवर्सिटी ने भारतीय थल सेना के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया है।

दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि इस एमओयू के अनुसार विद्या ज्योति ऐजूवर्सिटी भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के बच्चों को विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कोर्सों तथा कोचिंग पर 30 से 60 प्रतिशत तक छूट या स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र एवं इच्छुक युवा इसका ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...