80 पदों पर नौकरी का मौका, Barbeque Production and Services Hospitality Ltd कंपनी लेगी कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जा रहा है। Barbeque Production and Services Hospitality Ltd. (Intellect Global Solutions Ltd.) 80 रिक्त पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगी। योग्य युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का अहम अवसर है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण रोजगार अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि Barbeque Production and Services Hospitality Ltd. (Intellect Global Solutions Ltd.) कंपनी द्वारा 80 रिक्त पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

यह कैंपस इंटरव्यू 22 सितंबर 2026 को उप रोजगार कार्यालय, रोजगार विनिमय भवन, चुवाड़ी (जिला चंबा) में आयोजित होगा। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी।

कंपनी द्वारा प्रोडक्शन एवं सर्विसेज पदों के लिए भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, त्रिसिटी, गुजरात और मुंबई सहित विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।

इन पदों के लिए 10वीं पास या उससे अधिक शिक्षित युवक एवं युवतियां, जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच हो, आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 10,000 रुपये प्रतिमाह, जबकि होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा धारकों को 19,600 रुपये सीटीसी के साथ ईपीएफ और ईएसआईसी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा रहने एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अवसर युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा मौका प्रदान करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बस में स्पेशल सेल की दबिश, चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बस में स्पेशल सेल ने छापा मारकर चिट्टे के...

HRTC में जल्द होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती, मुकेश अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान

हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों की...