हिमाचल में खाली पड़े एक लाख से ज्यादा पदों पर भाजयुमो का सरकार से सवाल, पूछा- पांच लाख नौकरियां कब?

--Advertisement--

भाजयुमो ने प्रदेश सरकार से पांच लाख नौकरियां देने के वादे को लेकर सवाल किया है। संगठन का कहना है कि प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली चल रहे हैं और सरकार को भर्ती प्रक्रिया तेज करनी चाहिए।

हिमखबर डेस्क

युवा कांग्रेस द्वारा देश भर में चलाए जा रहे ‘मेरी डिग्री का क्या’ अभियान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने पलटवार करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार से पांच लाख नौकरियों पर जवाब मांगा है।

मंडी जिला भाजयुमो के अध्यक्ष योगराज डोगरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे अभियान चला रही है, जबकि धरातल की सच्चाई कुछ और है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा है कि पहले प्रदेश की कांग्रेस सरकार बताए कि पांच वर्षों में पांच लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ। प्रदेश सरकार को सत्ता में आए हुए चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में चार लाख नौकरियों का सरकार जनता को हिसाब दे।

प्रदेश की मौजूदा स्थिति की बात करें तो अभी विभिन्न विभागों में 1 लाख 7 हजार पद खाली चल रहे हैं। बेरोजगार युवा इन पदों पर भर्तियां निकलने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार सिर्फ आउटसोर्स और अन्य माध्यमों से मित्रों को भर्ती करने पर ही लगी हुई है। किसी को स्थायी रोजगार नहीं मिल रहा है।

प्रदेश सरकार को चाहिए कि इस तरह के अभियान चलाने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे और प्रदेश की जनता को अपने किए हुए वादों का हिसाब दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related