‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

--Advertisement--

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह उनका स्थायी घर नहीं है और 15-20 साल बाद कोई दूसरा मुख्यमंत्री भी यहां बैठेगा। उन्होंने BJP पर भी निशाना साधा।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। दो साल के लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू अब सचिवालय के नए कार्यालय से सरकार चलाएंगे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने नए कार्यालय का उद्घाटन किया और वहीं से नियमित प्रशासनिक कामकाज शुरू किया।

सीएम ने विपक्ष के फिजूलखर्ची के बयान पर कहा कि यह मेरा घर नहीं हैं, 15 से 20 साल बाद विपक्ष का मुख्यमंत्री भी यहां बैठेगा। यह संस्थान का कार्यालय है। कई बार यह कहा जाता था कि डीसी कार्यालय भी सीएमओ से अच्छे हैं। पुराने कार्यालय में ज्यादा लोगों के बैठने के लिए भी जगह नहीं थी।

अलर्जली फेस-टू की खासियत

छह मंजिला नए भवन को अलर्जली फेस-टू का नाम दिया गया है। 15 कमरे बने हैं, यह कार्यालय 20 करोड़ की लागत से बना है। इससे सचिवालय में जगह की किल्लत खत्म होगी और पार्किंग की समस्या भी कम होगी। यहां 40 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। ऐसे में सड़क पर जाम लगने की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा।

ये अधिकारी भी बैठेंगे

मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, गृह विभाग के प्रशासनिक सचिव, सीएम के निजी प्रधान सचिव इसी भवन में बैठेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...