मंडी में पुलिस थाने से महज 50 मीटर दूर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज का जिक्र बताया जा रहा है।
हिमखबर डेस्क
छोटी काशी में पुलिस थाना से 50 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति ने कर्ज से परेशान होकर फंदा लगा लिया। शव की पहचान और 61 वर्षीय राजपाल पुत्र सुखराम निवासी दबारडू डाकघर, तहसील पद्दर जिला मंडी के रूप में हुई है।
इस घटना की सूचना पुलिस को सुबह वॉक पर जाने वाले युवाओं ने दी। व्यक्ति की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने कर्ज की बात का जिक्र किया है।
सुसाइड नोट और उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मृतक के सवजनों से संपर्क किया। आरंभिक जांच में पता चला है कि राजपाल पिछले दो दिनों से मंडी शहर में ही था।
उसने परेशान होने के बाद आत्महत्या का कदम उठाया। जेब में मिली सुसाइड नोट में उसने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने राजपाल के परिवार के आने के बाद शव को पेड़ से उतारा।
जिस स्थान पर राजपाल ने फंदा लगाया वह शिक्षा विभाग की जमीन है और वहां पर झाड़ियां ही झाड़ियां हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मांग थी कि इस जमीन का सदुपयोग किया जाए कि यहां बड़े खाली भवन नशेड़ियों का ठिकाना भी बने रहते हैं। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

