कांगड़ा में 1200 पदों पर बंपर भर्ती, 23 सितंबर से इंटरव्यू

--Advertisement--

कांगड़ा में सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के 1200 पदों पर भर्ती होगी। 23 से 25 सितंबर तक नगरोटा बगवां, कांगड़ा और देहरा में इंटरव्यू होंगे।

हिमखबर डेस्क

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में पुरूषों व महिलाओं के लिए सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के 1200 पद भरे जाने हैं, जिसके लिए साक्षात्कार 23 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां, 24 सितंबर को कांगड़ा और 25 सितंबर को देहरा में प्रातः 11 बजे से लिए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि 18 से 30 वर्ष की आयु के बीच दसवीं उत्तीर्ण व इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी इन पदो के लिए पात्र होंगे, जिन्हें 11000 से 14000 रूपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in  पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगिंग के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नं-8810637785 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य जानकारी:

  • कुल पद: 1200
  • पद: सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर
  • योग्यता: 10वीं पास या अधिक
  • आयु: 18 से 30 वर्ष
  • वेतन: ₹11,000 से ₹14,000 प्रतिमाह
  • 23 सितंबर: उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां
  • 24 सितंबर: रोजगार कार्यालय, कांगड़ा
  • 25 सितंबर: रोजगार कार्यालय, देहरा
  • समय: सुबह 11 बजे से
  • कंपनी: बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड
  • दस्तावेज: दो पासपोर्ट फोटो, हिमाचली प्रमाणपत्र, मूल प्रमाणपत्र, बायोडाटा और अनुभव प्रमाणपत्र।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...