हिमाचल पंचायत चुनाव: भाजपा ने यहां कांग्रेस नेता की पत्नी को बनाया जिला परिषद वार्ड से प्रत्याशी, बदले समीकरण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। पंचायत चुनाव के लिए वीरवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच जिला मंडी में जोगेंद्रनगर की राजनीति में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। भाजपा ने जिला परिषद के नेर घरबासड़ा वार्ड से कांग्रेस नेता की पत्नी को प्रत्याशी बना दिया है। भाजपा के इस कदम को संगठन की रणनीतिक बढ़त माना जा रहा है।

नेर घरबासड़ा वार्ड से बिंदु बाला को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वह अधिवक्ता अनिल कुमार चौधरी जो प्रदेश सरकार में सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल के पद पर कार्यरत थे, उनकी पत्नी हैं। पत्नी को भाजपा से जिला परिषद का टिकट मिलने के बाद उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

जानकारों का मानना है कि भाजपा ने विरोधी दल के प्रभावशाली परिवार में सेंध लगाकर चुनावी समीकरणों को बदलने का दांव खेला है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जोगेंद्रनगर से भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने उपमंडल के जिला परिषद के तीनों वार्डों के प्रत्याशियों को शुभकामना दी है। उन्होंने दावा जताया कि तीनों पार्टी प्रत्याशियों की भारी बहुमत से जीत निश्चित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...