द्रोणाचार्य कॉलेज की छात्रा वर्षा मनकोटिया को राज्यपाल ने किया सम्मानित

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो छोटे से गांव से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र की एक बेटी ने इसे सच कर दिखाया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर के फौजी पिता और गृहिणी मां की बेटी वर्षा मनकोटिया ने अपनी मेहनत के दम पर गोल्ड मेडल हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दरअसल, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में आयोजित दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजपाल कोविंद्र गुप्ता की मौजूदगी में मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल और डिग्रियां प्रदान की गईं। इसी समारोह में द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत की छात्रा वर्षा मनकोटिया ने बीबीए सत्र 2022–25 की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव परगना की रहने वाली वर्षा की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत और परिवार का मजबूत सहयोग है। पिता सुरजीत सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि माता सीमा देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर है। वहीं महाविद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफलता को छात्रा की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया है।

वर्षा मनकोटिया ने बताया कि अब वह नौकरी कर रही हैं और इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपने महाविद्यालय को देना चाहती हूं। उन्हें आज गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मैंने हमेशा मेहनत और निरंतर प्रयास पर भरोसा किया, और आज उसी का परिणाम मुझे मिला है।

वर्षा मनकोटिया ने बताया कि आगे भी मेरा लक्ष्य है कि मैं और बेहतर प्रदर्शन करूं और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करती रहूं। गौरतलब है कि छोटे से गांव से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाली वर्षा मनकोटिया आज कई बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...