फिजिकल एजुकेशन टीचर के 39 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड वी) के बैच आधार पर जाॅब ट्रेनी के 39 पद भरे जाएंगे।जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है।

  • इनमें अनारक्षित श्रेणी के 7 पद 31 दिसंबर 2005 बैच,
  • अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2 पद 31 दिसंबर 2006 बैच से,
  • अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में 6 पद 31 दिसंबर 2007 बैच से,
  • अनुसूचित जाति की बीपीएल श्रेणी में 3 पद 31 दिसंबर 2008 बैच से,
  • अनुसूचित जाति की स्वतंत्रता सेनानी वार्ड श्रेणी में 2 पद 31 दिसंबर, 2025 बैच,
  • एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 4 पद 31 दिसंबर, 2007 बैच
  • और बीपीएल श्रेणी में 2 पद 31 दिसंबर, 2008 बैच
  • तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में 7 पद 31 दिसंबर, 2007 बैच से,
  • अन्य पिछड़ा वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 5 पद 31 दिसंबर 2008 बैच
  • तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी से 1 पद 31 दिसंबर, 2025 बैच शामिल है।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 29 अप्रैल से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करवा लें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकें।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...