हिमखबर डेस्क
सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 12 मई से शुरू होकर 30 मई तक संचालित होंगी। विश्वविद्यालय ने मंडी, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा जिलों में परीक्षाओं के लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।nचंबा में एक परीक्षा केंद्र, कांगड़ा में चार परीक्षा केंद्र, कुल्लू में तीन और मंडी में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन परीक्षा केंद्रों में बीबीए, बीसीए, बीएड बीएचएम, बीपीई, बीपीएड, बीवाक, बीएससी एमएससी फिजिक्स, इंटेग्रेटिड, एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए एमएससी मैथेमेटिक्स, एमए राजनीतिक विज्ञान, एमबीए, एमएससी एन्वायरमेंट साइंस, एमसीए, एमकाम, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमएससी बाटनी, एमएससी जूलाजी, एमटीटीएम, पीजीडीसीए, एमए पब्लिक एड की सेमेस्टर परीक्षा करवाई जाएगी।

